• August 31, 2026 10:40 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी समारोह में गिरा छज्जा, 2 की मौत 18 लोग जख्मी ….

ByReporter Pranay Raj

May 14, 2021

राज – 7903735887 

बिंद थाना अंतर्गत अमामा गांव में शुक्रवार की देर शाम शादी समारोह के दौरान घर का छज्जा गिर जाने से मलबे में दबकर 30 लोग जख्मी हो गए। जख्मी 2 युवक शिवम और रंजन कुमार के मौत होने की गांव में चर्चा है। हालांकि मौत की आधिकारिक  पुष्टि नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि रामभजन बिन्द के बेटी आज आने वाली थी |  घर मे शादी की रस्म हो रही थी। उसी दौरान एकाएक मकान का छज्जा गिर जाने से मलबे में करीब 20 लोग दब गए। ग्रामीण ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। जिसमे दो लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय निजी क्लीनिक में 15 जख्मी को इलाज के लिए लाया गया। अन्य का इलाज गांव में कराए जाने की सूचना है। जख्मी 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल कायम है | थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि सभी जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।