• June 13, 2026 10:59 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कोरोना संकट काल में जिला कांग्रेस कार्यालय बनेगा कंट्रोल रूम …..

ByReporter Pranay Raj

May 4, 2021

राज – 7903735887 

कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता एक ग्रुप बनाएंगे। इसके माध्यम से कोरोना से जूझ रहे लोगों की शिकायतें सुनी जाएगी। साथ ही मरीजों को चिकित्सक की मुफ्त सलाह दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि बिहार प्रभारी भक्त चरण दास व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक कर यह निर्देश दिया है। सभी पदाधिकारियों से इसमें जुड़ने का आग्रह किया गया है। कोई चिकित्सक मरीजों को परामर्श देना चाहें तो उनका स्वागत है। कार्यकर्ता चिकित्सक का नाम नंबर के साथ उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति में सरकार पूरी तरह से निष्क्रिय हो गयी है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की मदद करेंगे।