• November 20, 2025 6:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आइसोलेशन सेंटर से भागी महिला कैदी, मच गया हड़कंप ….

ByReporter Pranay Raj

Apr 30, 2021

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना इलाके के वियवानी स्थित बीड़ी श्रमिक अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के लिए बनाए गए आइसोलेशन सेंटर से  एक महिला कैदी के भाग जाने का मामला उजागर हुआ है | नगरनौसा थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में महिला को गिरफ्तार करने के बाद कोरोना का जाँच कराया गया था | जिसमें वह पॉजिटिव पायी गयी | इसके बाद उसे इलाज के बीड़ी श्रमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ से वह शुक्रवार को फरार हो गयी |  महिला के भागने की सूचना मिलते ही सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी के हाथ-पांव फूलने लगे। हिलसा डीएसपी ने बताया कि महिला बंदी सुशीला देवी को मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।इसके बाद उसका कोविड टेस्ट कराया गया जो पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे पुलिस कस्टडी में दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित बीड़ी श्रमिक अस्पताल के आइसोलेशन सेण्टर  में भर्ती कराया गया। आज पुलिस कर्मियों को चकमा दे वहां से फरार हो गई। दीपनगर थानाध्यक्ष को मामले की जाँच का आदेश दिया गया है | जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।