• October 16, 2026 12:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पटना के युवक की गोलियों से छलनी कर हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Apr 26, 2021

राज – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के सालेहपुर गांव के समीप रविवार की देर शाम बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान पटना जिला के खजेकलां थाना क्षेत्र के शाक इमली गली निवासी मो. राजा के रूप में की गई।


थानाध्यक्ष रितूराज ने बताया कि जांच से खुलासा हुआ कि मृतक बिहारशरीफ के पक्की तालाब मोहल्ला स्थित अपने बहन के घर आया था। किसी ने युवक को फोन कर इफ्तार का झांसा दे बुलाया था। उसके बाद वह लापता हो गया। अज्ञात बदमाशों ने गाेलियों से छलनी कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सालेहपुर गांव के समीप सड़क किनारे फेंक दिया गया। 2015 में पटना के दलदली रोड में भाजपा नेता की हत्या हुई थी। जिसमें मृतक नामजद था। इस मामले में वह जेल भी जा चुका था।