• August 31, 2026 10:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर युवक की लाश रख हंगामा, जानें कैसे हुई मौत

ByReporter Pranay Raj

Apr 26, 2021

आशीष – 7903735887

सारे थाना क्षेत्र के अंबा बिगहा गांव के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना में दूसरा सवार जख्मी हुआ। मौत के बाद गुस्सायी भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर घंटों हंगामा किया। आक्रोशित आपदा के तहत मौके पर मुआवजा व फरार चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मृतक भैराे बिगहा गांव निवासी मतलू पासवान का 19 वर्षीय पुत्र अमीत कुमार है। युवक को शाम में बारात जाना था। जिस कारण शर्ट फिटिंग कराने वह बरबीघा जा रहा था। उसी दौरान घटना हुई।


हंगामा की खबर पाकर सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओ ने परिवार को मुआवजा का चेक उपलब्ध कराया। तब करीब दो घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। सारे पंचायत की मुखिया मुन्नी कुमारी ने पीड़ित परिवार को 5 हजार की सहायता दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन पर केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।