• August 29, 2026 9:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोली मार युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ByReporter Pranay Raj

Apr 25, 2021

राज – 7903735887 

चंडी थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम सालेपुर गांव के समीप से युवक की लाश बरामद की। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। शव नालंदा व पटना जिला के सीमा क्षेत्र से से बरामद हुआ। मृतक की पहचान पटना जिला के पटना सिटी के आलमगंज निवासी 26 वर्षीय मो. राजा के रूप में की गई। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। शव की पहचान नहीं हो सकी है।