• November 20, 2025 6:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोरी से दुष्कर्म करते रंगेहाथ धराया बदमाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 21, 2021

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत एक गांव में बीते शाम नाबालिग से दुष्कर्म करते एक बदमाश को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। सूचना पाकर आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर महिला थाना के हवाले कर दिया। गिरफ्तार बदमाश गोखुलपुर ओपी क्षेत्र निवासी विजेंद्र कुमार, नाबालिग का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के हवाले कर दिया। बुधवार को किशोरी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया।


ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी 17 वर्षीया किशोरी का दूर का रिश्तेदार है। जिसका फायदा उठा बदमाश, किशोरी को शादी का झांसा दे, उसका यौन शोषण कर रहा था। शाम में बदमाश आपत्तिजानक हालत में रंगेहाथ पकड़ लिया गया। महिला थानाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।