• April 19, 2026 2:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 55 साल की उम्र में रचाई शादी, तो पहली पत्नी ने उठायी यह कदम…

ByReporter Pranay Raj

Apr 20, 2021

राज – 7903735887

सोहसराय के शृंगारहाट निवासी 55 वर्षीय अधेड़ ने 26 वर्षीया महिला से शादी रचा ली। पहली पत्नी उषा देवी इसकी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची। महिला जीवन यापन भत्ता और संपत्ति में बंटवारा मांग रही थी। आपस में सुलह नहीं होने पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
आरोपों में पहली पत्नी ने बताया कि उनकी 21 साल की विवाहिता बेटी है। हाल में उन्होंने बेटी की शादी की। पत्नी और बेटी का भरापूरा परिवार रहने के बाद भी पति ने दूसरी शादी रचा ली। शादी 7 अप्रैल को बाबा मणिराम मंदिर में हुई। महिला संपत्ति में अपने अलावा बेटी का हिस्सा मांग रही थी। जबकि, पति दोनों पत्नी को रखने की बात कह रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया किस दर्ज कर मामले को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।