• June 11, 2026 10:58 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कोरोना काल में बदमाश सक्रिय, नाग की कर ली चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Apr 16, 2021

राज – 7903735887 

कोरोना काल में बदमाश भगवान काे भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार की रात सक्रिय बदमाशों ने लहेरी थाना क्षेत्र के मस्जिद गली रामचंद्रपुर के शिव मंदिर से पीतल के नाग की चोरी कर ली। मंदिर के पुजारी शुक्रवार की सुबह आएं तो घटना का खुलासा हुआ।


पुजारी ने बताया कि कोरोना काल में मंदिर में ताला लगा है। वह सुबह-शाम मंदिर देखने आते हैं। सुबह उन्हें शिव मंदिर के अंदर से आधा किलोग्राम का वजनी पीतल का नाग गायब था। बदमाशों ने नाग की चोरी कर ली। थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि किसी ने इसकी लिखित शिकायत नहीं की है | सूचना पर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है | लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी |