• November 20, 2025 6:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्मार्ट महिलाओं से रहें सावधान, नहीं तो बना देगी कंगाल, जानें मामला …

ByReporter Pranay Raj

Apr 15, 2021

राज – 7903735887 

हरनौत थाना इलाके में इन दिनों महिलाओं का गैंग सक्रिय हो चोरी व अन्य घटनाओं को अंजाम दे रहा है। सभ्य व सुंदर दिखने वाली महिलाओं से सावधान नहीं रहने पर वह आपको कंगाल बना सकती हैं। इसी तरह की ताजा घटना हरनौत थाना क्षेत्र के एसबीआई शाखा के समीप गुरुवार को हुई। तीन शातिर महिलाओं ने युवक के बैग का चेन खोल डेढ़ लाख रुपया गायब कर दिया। पीड़ित वेना थाना क्षेत्र के गगनपुरा गांव निवासी पारस पासवान ने केस का आवेदन थाने में दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।


पीड़ित ने बताया कि वह एसबीआई शाखा से रुपया निकासी करने गए। बैंक से उन्होंने 2.25 लाख निकाला। सभी रुपए पुत्र मुकेश को दिए। युवक रुपए बैग में रखकर घर जाने के लिए बैंक से बाहर निकला। उसी दौरान शातिर तीन महिलाओं ने बैग का चेन खोल 50-50 हजार की तीन गडि्डयां गायब कर दी। मुकेश ने बताया कि तीनों महिलाएं बैंक से उनके पीछे लगी थी। पहनावा से सभ्य दिखने के कारण उन्हें उनपर संदेह नहीं हुआ। जिसका फायदा उठाते हुए महिलाओं ने रुपया गायब किया।प्रभारी थानाध्यक्ष दारोगा बबन कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जट गई है। जल्द ही घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।