• November 20, 2025 6:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जजों की पहल से यूपी जेल में बंद बेटी के लौटने की जगी आस, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Apr 10, 2021

राज – 7903735887 

यूपी के अलीगढ़ जेल में बंद नालंदा की बेटी के घर लौटने की आस परिवार को जगी है। ऐसा दो जजों के प्रयास से हुआ। मानवीय पहल साकार होता दिख रहा है। पिता बेटी को रखने को तैयार हैं। जल्द ही उक्त महिला कानूनी प्रक्रिया के तहत मुक्त होकर अपने पिता के पास लौट सकती है। महिला जुलाई 2019 से ही जेल है।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ के पूर्णकालीन सचिव दीपक कुमार मिश्र ने किशोर न्याय परिषद नालंदा के प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी मानवेन्द्र मिश्रा से संपर्क कर उक्त महिला द्वारा बताये गया पता उपलब्ध कराया था। अलीगढ़ के जज श्री मिश्र को जेजेबी नालंदा के जज मानवेन्द्र मिश्रा के कई मानवीय व चर्चित फैसलों की जानकारी थी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से श्री मिश्रा का फोन नम्बर उपलब्ध कर संपर्क किया।

जब पुष्पलता को जेल लाया गया था तब आठ माह की गर्भवती थी। मानसिक चिकित्सालय वाराणसी में पुष्पलता का इलाज कराया गया। इलाज के बाद अक्टूबर 2020 को वह पुन: जेल लौटी। पुष्पलता को एक पुत्र पैदा हुआ था। बच्चे को शिशु सदन आगरा में  रखा गया है। महिला जेल कैसे पहुंची। इस संबंध में उसे कुछ याद नहीं। उसका मायके थरथरी थाना क्षेत्र में है।