• August 28, 2026 11:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहर में चल रहा था अबैध हुक्का बार , पुलिस ने मारी रेड तो मौके से …..

ByReporter Pranay Raj

Apr 2, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने अम्बेर मोहल्ले में छापेमारी कर हुक्का बार से पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई पटना मद्य निषेध विभाग की सूचना पर हुई। छापेमारी चंद्रपाल उर्फ कौशल शर्मा के मकान में हुई। गिरफ्तार युवकों में हिमांशु कुमार, चंदन कुमार, लालो पोखर निवासी इशू कुमार, महारानी गली निवासी सौरभ कुमार और मोहद्दीनगर निवासी राजा कुमार शामिल है। मौके से डिजिटल तराजू, 150 ग्राम गांजा जब्त हुआ। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि कार्यपालक दंडाधिकारी फ्हीम अख्तार की निगरानी में दारोगा श्रीमंत कुमार सुमन ने छापेमारी की। लकड़ी दुकान की आड़ में तस्करी और गांजा पिलाया जा रहा था |