• June 11, 2026 6:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लव इज ब्लाइंड :- टिकटॉक पर हुआ प्यार तो मुंबई से शादी करने पहुंच गयी महिला , जानें फिर हुआ क्या …

ByReporter Pranay Raj

Apr 2, 2021

राज – 7903735887 

मुंबई निवासी अधेड़ महिला ने साबित कर दिया कि प्यार अंधा होता है। मिस कॉल और टिकटॉक से महिला की पहचान एक नाबालिग किशोर से हुई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। प्यार में अंधी महिला, नाबालिग से शादी करने अपने परिवार को छोड़ बिहारशरीफ आ गई। किशोर के परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो वे हैरान रह गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला और किशोर को थाने ले आयी | जिसके बाद दोनों को समझाया गया |

महिला को देख लोग हैरान

करीब चार माह से महिला किशोर से बातचीत कर रही थी। हालांकि, महिला को यह पता नहीं था कि उसका प्रेमी नाबालिग है। बातचीत के दौरान महिला ने किशोर का पता ले लिया। कुछ दिन पहले किसी बात को ले दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद किशोर ने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद महिला गुरुवार को किशोर के घर पहुंच गई। मोहल्लेवासी व परिवार के लोगों को जब मामले की भनक लगी तो सभी हैरान रह गए। महिला के पति का पूर्व में देहांत हो चुका है | और उसके तीन बच्चे भी  हैं |

समझा कर महिला को भेजा गया वापस :- 

डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि महिला के परिवार को मुंबई से बुला कर दोनों को समझाया गया , जिसके बाद महिला पुनः परिवार के साथ मुम्बई लौट गयी |