• February 25, 2026 10:20 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पटना के दो युवकों की नालंदा में मौत, जानें कैसे गई जान….

ByReporter Pranay Raj

Feb 7, 2020

राज की रिपोर्ट ( 9334160742 )

बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा फोरलेन पर शुक्रवार को स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पटना के तेज प्रताप नगर निवासी निवासी भास्कर कुमार और कुंदन कुमार के रूप में की गई। बैग से वीडियो कैमरा मिला है, जिससे मृतक के वीडियोग्राफर होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क के प्रयास में जुटी है।
बाइक सवार दोनों युवक बाढ़ की ओर से लौट रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस दोनों जख्मी बाइक सवार को अस्पताल लाई। जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे जख्मी की मौत सदर अस्पताल लाने के दौरान हुई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसके परिजन से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। चालक भागने में सफल रहा।