• June 7, 2025 9:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महादान कर दूसरों की जिंदगी बचाने वालों काे मिला सम्मान…

Mar 14, 2021

राज – 7903735887 

महादान, रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने वाले डोनरों को सम्मानित किया गया। मौका था नालंदा ब्लड ग्रुप के प्रथम वर्षगांठ का। शेखाना खुर्द के फैज मैरिज हॉल में समारोह आयोजित कर डोनरों के साथ कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मान मिला।
संस्थान के अध्यक्ष कामरान अशरफी ने बताया की आज हम लोग सफलता के एक वर्ष पूरा कर चुके हैं। इस कामयाबी में नालंदा ब्लड ग्रुप के सभी सदस्यों का सहयोग रहा। इस अवसर पर  एएसडीएम मुकुल पंकज मणि, डीएसपी शिब्ली नोमानी, बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार, यातायात थानाध्यक्ष जय गोविन्द सिंह यादव, पूर्व उप महापौर शंकर कुमार, अंजुमन मुफ़ीदुल इस्लाम के अध्यक्ष मुज़ाहिरुल हक, प्रसिद्ध कवि गुफरान नज़र, शिक्षक फारुख आजम, मीर अरशद हुसैन, अकबर आजाद, कलीम खां, अरशद जेन, मोहम्मद शारिक उर्फ सोमू, अताउर्रहमान, शमीशी फिरदौस, आमिर सोहैल, मिरान इब्तेहाज़, इंजेमामूल हक, मिस्टर नालंदा फ़ैज़ बीबर, मिस्टर सुपर टैलेंटेड बिहार अनुराग कपूर, मॉडलिंग ऑर्गेनाइजर रोहित राज, मिस्टर सूरज समेज अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में यूथ वेलफेयर कमिटी का सहयोग रहा। कमिटी के अध्यक्ष इंतखाब अनवर, उपाध्यक्ष शब्बीर आलम उर्फ सोनू भी मौजूद थे।