• November 20, 2025 6:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पूजा उत्सव समिति अध्यक्ष सह विधानसभा प्रत्याशी समेत दो गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Mar 10, 2021

राज – 7903735887 

सिलाव नगर परिषद की वार्ड पार्षद पति चितरंजन सिंह हत्याकांड के रहस्य से नालंदा पुलिस ने पर्दा उठा दिया। वारदात के 72 घंटे के अंदर पुलिस ने दो अप्राथमिकी अभयुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी बिहार थाना क्षेत्र के गौड़ागढ़ मोहल्ला निवासी विधानसभा का निर्दलीय प्रत्याशी सह पूजा उत्सव समिति का अध्यक्ष उत्तीम चन्द्र यादव का पुत्र भोसू यादव उर्फ घोसू यादव और नालंदा थाना क्षेत्र के रामेश्वर पासवान का पुत्र राजीव पासवान है। इनके पास से तीन मोबाइल बरामद हुआ। तकनीक के सहारे को केस गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली।
पुलिस ने केस में चौंकाने वाला खुलासा किया। घटना को अंजाम देने में बदमाशों ने एक युवती का सहारा लिया। नईसराय के गरीबन महतो के किराएदार एक युवती ने भोसू के कहने पर चितरंजन को बुलाया था। लौटने के दौरान सुनियोजित तरीके से युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। साक्षी युवती ने 164 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज कराया है। पूर्व की रंजिश में भोसू ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उस पर पूर्व से दस आपराधिक मामला दर्ज है।
कार्रवाई सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में हुई। टीम में दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद, नगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, नालंदा थानाध्यक्ष शशि रंजन, डीआईयू इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, दारोगा चंदन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और सुरक्षा कर्मी शामिल थे।
एक नजर घटना पर
दीपनगर थाना के कुंडलपुर गेट के समीप शनिवार की शाम बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान सिलाव नगर पंचायत के वार्ड पार्षद पति चितरंजन कुमार सिंह के रूप में हुई। पिता ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कराया। मृतक का आपराधिक इतिहास था।
मोबाइल ने उठाया रहस्य से पर्दा
एसपी हरि प्रसाथ एस ने बताया कि चितरंजन हत्याकांड ब्लाइंड था। तकनीक के सहारे टीम ने 72 घंटे के अंदर इसकी गुत्थी सुलझाते हुए भोसू व राजीव को गिरफ्तार कर लिया। खुशबू नामक युवती ने भोसू के कहने पर चितरंजन को बुलाया। युवक के सिालव लौटने के दौरान सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर दी गई। मोबाइल कॉल की जांच से हत्या के रहस्य से पर्दा उठाया।
भोसू पर दर्ज है 10 केस
एसपी ने बताया कि भोसू शातिर अपराधी है। उस पर बिहार थाना में 7, रहुई, सोह और नालंदा थाना 1-1 केस दर्ज है। पूर्व में कई मामले में वह जेल भी जा चुका है।