• August 26, 2026 10:14 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पौधारोपण से हुआ पुलिस सप्ताह का आगाज…

ByReporter Pranay Raj

Feb 22, 2021

राज – 7903735887 

पौधारोपण से नालंदा पुलिस ने पुलिस सप्ताह का आगाज किया। सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी, सर्किल इंस्पेक्टर गुलाम सरवर और नगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बड़ी दरगाह टीओपी में पौधारोपण किया। 27 तक पुलिस सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें अनेकों कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंशा जनता के दिलों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना है।
डीएसपी ने बताया कि हरियाल से जीवन है। पौधारोपण कर भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण की सौगात दी जा सकती है। पुलिस सप्ताह में अनेकों कार्यक्रम आयोजित होंगे। जनता के सहयोग से पुलिस विधि-व्यवस्था का संधारण करती है।
इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष भी उन्होंने पांच हजार पेड़ लोगों के बीच वितरित किया था। इस बार भी उनका लक्ष्य है कि बिहार थाना इलाके के सभी टीओपी  में पेड़ लगाए जाएं। साथ ही लोगों के बीच पुनः पांच हजार पौधे  वितरित किये जायेंगे। इस मौके पर कमांडो जवान संजय, चन्दन, पिंटू और हरेन्दर ने भी अपना योगदान दिया।