• June 7, 2025 9:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – धू-धूकर जल गई बसें, जानें घटना…

Feb 1, 2021

राज – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बस स्टैंड में रविवार की रात आग लग जाने से दो बसें धू-धूकर जल गईं। जबकि, तीसरी बस मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई। अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया। स्थानीय नागरिक घटना का अरोप शरारती तत्वों पर लगा रहे हैं। जबकि, पीड़ित किसी तरह आग लगने की आशंका जता रहे हैं। जमुई निवासी बाबा रथ के व्यवस्थापक मुरारी कुमार ने इस मामले में सनहा दर्ज कराया है।
बस के व्यवस्थापक ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे उनकी बस में किसी तरह आग लग गई। समीप में लगी गोप ट्रांसपोर्ट की एक बस भी चपेट में आकर खाक हो गई। सिंह ट्रेवेल्स की बस मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई। थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि दो बसें जल गईं। तीसरे को आंशिक नुकसान हुआ। पुलिस जांच में जुट गई है।