• June 19, 2026 11:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीएम ने राइस मिल एवं पैक्स गोदाम का किया औचक निरीक्षण , जाने क्या दिए निर्देश

ByReporter Pranay Raj

Jan 29, 2021

सूरज – 7903735887

जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने विभिन्न राइस मिल एवं पैक्स गोदाम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने माँ दुर्गा राइस मिल भुई रोड, पैक्स गोदाम भुई, पैक्स राइस मिल भुई, मे० राधिका राइस मिल नीरपुर, पैक्स गोदाम एवं पैक्स राइस मिल नीरपुर, गिरिजा मेमोरियल राइस मिल नोना एवं सूरजपुर पैक्स गोदाम का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने राइस मिलों में चावल की गुणवत्ता के साथ साथ बोरे का वजन करा कर भी देखा। सभी राइस मिलों से चावल का सैंपल भी लिया गया।

उन्होंने सभी जगह संधारित पंजी का भी अवलोकन किया तथा अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गिरिजा मेमोरियल राइस मिल नोना में चावल के स्टॉक का सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया।पैक्स गोदाम निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्थानीय किसानों से बातचीत कर धान अधिप्राप्ति के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने सभी किसानों को 21 फरवरी तक निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व संबंधित पैक्स को धान की बिक्री सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस संबंध में पैक्स अध्यक्ष को भी गांव में व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने को कहा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी सभी पंचायतों में माइकिंग/ डुगडुगी बजाकर धान अधिप्राप्ति की निर्धारित अंतिम तिथि 21 फरवरी की जानकारी देते हुए इससे पहले धान की बिक्री संबंधित पैक्स के माध्यम से करने के लिए किसानों को अवगत कराने का निदेश दिया गया।इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर आदि उपस्थित थे।