• October 16, 2026 10:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा :- साथी के इंसाफ के लिए एंबुलेंस कर्मियों ने सीएस को घेरा…

ByReporter Pranay Raj

Dec 9, 2020

राज की रिपोर्ट – 7903735887 

बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ इंटक के तत्वाधान में बुधवार को सीएस का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष अमित पांडेय कर रहे थे। बताया कि
पिछले 15 सितंबर 2020 को न्यायसंगत मांग हेतु 102 एंबुलेंसकर्मी हड़ताल पर थे। उसी दौरान अकारण नालंदा के दो एंबुलेंस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद 19 सितंबर 2020 को राज्य स्तरीय वार्ता में यह स्पष्ट किया गया था कि निलंबित कर्मियों को 1 अक्टूबर से कार्य पर रख लिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सेवा प्रदाता हिटलर शाही रवैया से यह स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ नालंदा में दोनों कर्मियों को नहीं रखा जाएगा। अन्य जिलों में निलंबित कर्मियों को रख लिया गया है।