• June 7, 2025 9:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नवजात को बदलने का आरोप लगा हंगामा, डीएनए जांच….

Dec 5, 2020

राज की रिपोर्ट – 7903735887 

सदर अस्पताल में शनिवार को नवजात बदलने का आरोप लगा, परिजनों ने हंगामा किया। परिवार बेटे को बदल, बेटी देने का आरोप स्वास्थ्य कर्मियों पर लगा रहे थे। हंगामा की सूचना पाकर बिहार थना पुलिस मौके पर आ गई। परिजन ने डीएनए जांच का आवेदन थाने में दिया है।
एक नजर पूरे मामले पर
नूरसराय निवासी मुन्ना रविदास की पत्नी को शुक्रवार की रात ऑपरेशन से प्रसव हुआ। उस दौरान दूसरी गर्भवती का भी प्रसव कराया गया था। महिला ने परिवार को बताया कि प्रसव के दौरान उन्होंने सुना था कि उन्हें लड़का हुआ है। इसके बाद उन्हें लड़की दे दी गई।नालंदा के सिविल सर्जन डॉ राम सिंह ने बताया कि अस्पताल में बच्चा बदलना असंभव है | फिर भी लिखित शिकायत मिलने पर जाँच की जाएगी |
हो सकता है डीएनए जांच
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों ने डीएनए जांच का आवेदन दिया है। वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार अग्रतर कार्रवाई होगी।