• April 19, 2026 12:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हिना के रंग छूटने के पहले दुल्हन की हत्या, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

Dec 5, 2020

सूरज की रिपोर्ट – 7903735887 

हाथों से हिना के रंग छूटने के पहले शादी के छठे दिन पति ने दूल्हन की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना बिंद के मदनचक गांव में शनिवार को हुई। मृतका गजेंद्र यादव की पत्नी सुलोचना कुमारी है। चंडी के मेहंदी बिगहा निवासी मृतका का भाई कमलेश प्रसाद ने पति समेत तीन को आरोपित कर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
सुलोचना की शादी 29 नवंबर को हुई। शादी के बाद ससुराली परिवार दहेज में दो लाख रुपया मांग रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इधर, ससुराली परिवार बता रहा है कि महिला कि एकाएक तबियत बिगड़ गई। उसे इजाज के लिए बाढ़ ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि भाई ने पति समेत तीन को आरोपित कर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।