• February 25, 2026 10:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थाना गेट पर आगजनी कर हंगामा, जानें आक्रोश का कारण…

ByReporter Pranay Raj

Dec 4, 2020

राज की रिपोर्ट – 7903735887

चंडी थाना अंतर्गत भगवानपुर गांव के ग्रामीणों का शुक्रवार को आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशितों ने चंडी थाना गेट के बाहर आगजनी कर सड़क जामकर घंटे भर हंगामा किया। दलित युवक राहुल चौधरी की पिटाई मामले में दूसरे दिन भी केस दर्ज नहीं होने से पब्लिक आक्रोशित हुई। लोग थानेदार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पीड़ित दो दिनों से चंडी, एससीएसटी और एसपी कार्यालय में आवेदन देकर केस की गुहार लगा रहा था। केस नहीं होने से आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कुमार उत्सव हॉल में भी तोड़फोड़ की।

पीड़ित निवासी राहुल ने आरोपां में बताया है कि कुमार उत्सव हॉल के मालिक बिरेंद्र प्रसाद उसका पुत्र गौतम कुमार अपने दर्जनों कर्मियों के साथ रास्ता रोक उसकी पिटाई की। बदमाशों ने जाति पूछने के बाद मारपीट की। युवक ने दस हजार नकदी, सोने की चेन-अंगूठी और बाइक लूट का आरोप लगाया। घटना के बाद से वह केस कराने के लिए थानों और एसपी कार्यालय का चक्कर लगा रहा था। थानाध्यक्ष रितूराज ने बताया कि पीड़ित का केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।