• November 20, 2025 6:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने पर डीएम ने इन्हें किया सम्मानित….

ByReporter Pranay Raj

Dec 4, 2020

राज की रिपोर्ट – 7903735887

जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हरदेव भवन सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने वाले तीन लोगों (जितेंद्र कुमार-नूरसराय, सकलदीप कुमार-नूरसराय एवं अक्षय कुमार-परवलपुर) को Good Samaritan के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

सुगम यातायात के दृष्टिकोण से बख्तियारपुर रजौली राष्ट्रीय उच्च पथ 20 की मरम्मती का कार्य क्षतिग्रस्त स्थलों पर किया जा रहा है। सभी उपयुक्त स्थानों पर उपयुक्त संकेत चिन्ह लगाने का निर्देश दिया गया। जाड़े के मौसम में घने कोहरे में यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी उपयुक्त स्थलों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव संकेत चिन्ह एवं रिफ्लेक्टर लगाने का निर्देश सभी संबंधित मुख्य मार्गों के अभियंता गण को दिया गया।
भागन बिगहा के पास एस एच-78 एवं एनएच 20 के क्रॉसिंग पर विशेष पुलिस बल लगाकर वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा के प्रति सजग करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बिहार शरीफ के नए बाईपास के दक्षिणी भाग को शीघ्र ही यातायात के लिए खोला जाएगा। संपूर्ण बाईपास को भी यथाशीघ्र यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
बिहार शरीफ- राजगीर एनएच 82 में भी सभी उपयुक्त स्थलों पर संकेत चिन्ह लगाने को कहा गया। विभिन्न प्रमुख मार्गों पर सड़क दुर्घटना के दृष्टिकोण से ब्लैक स्पॉट के संबंध में सभी संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। सभी संबंधित अभियंतागण को ऐसे ब्लैकस्पॉट का तकनीकी निरीक्षण कर यातायात सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन सहित विभिन्न मुख्य सड़कों से संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।