• June 10, 2026 10:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जाने कहाँ बीच सड़क धू धू कर जलने लगी ट्रक और बाइक,मची अफरा तफरी

ByReporter Pranay Raj

Feb 1, 2020

राज की रिपोर्ट ( 9334160742 – अस्थावां थाना क्षेत्र के मालती गांव के बिहारशरीफ-बरबीघा मार्ग पर एक बाइक ट्रक से टकरा गयी। टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गयी। भागने के चक्कर में ट्रक ने बाइक को आधा किलोमीटर तक घसीटा। मुस्तफापुर गांव के पास पहुंचते ही दोनों गाड़ियों में आग लग गयी। दोनों गाड़ियां जलकर बर्बाद हो गयी। ट्रक का चालक और खलासी भाग निकला।
बाइक पर सवार मानपुर थाना क्षेत्र के खाड़े बिगहा गांव निवासी सनोज चौधरी और सोनेलाल चौधरी बारात में शामिल होने के लिए बरबीघा जा रहे थे। उनकी किस्मत अच्छी थी कि टक्कर लगते ही दोनों गाड़ी से दूर फेंका गये। दोनों जख्मी हो गये हैं। उनका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चालक भाग निकला। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।

ट्रक के नीचे अटक गयी बाइक:
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बरबीघा से बिहारशरीफ की ओर ट्रक जा रहा था। ट्रक पर पुराना लोहा-लक्कड़ लोड था। मालती गांव के पास सामने से आ रही बाइक टकरायी और ट्रक के नीचे अटक गयी। दोनों सवार सड़क किनारे फेंका गये। इधर चालक ट्रक रोकने की बजाय भगाने लगे। करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर घर्षण के कारण पहले बाइक में फिर ट्रक में आग लग गयी। आग लगते ही ट्रक का चालक-खलासी भाग निकला।

धू धू कर जलने लगी गाड़ियां:-
रात होने की वजह से ग्रामीण घरों में सो रहे थे। थोड़ी ही देर में दोनों गाड़ियां धू धू कर जलने लगी। कुछ देर बाद गांव के लोगों को जानकारी हुई तो निकले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ अग्निशमक दस्ते की टीम भी पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से जल गयी है। इधर पीछे से आ रहे दूल्हे की गाड़ी पर सवार लोगों ने घायलों को सड़क से उठाया और क्लीनिक में भर्ती कराया।