• November 20, 2025 5:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नहीं रहें नाई संघ के नेता मेघु ठाकुर, शोक की लहर…

ByReporter Pranay Raj

Nov 5, 2020

सिटी डेस्क – 7903735887

अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) के वरिष्ठ सदस्य सह समाजसेवी आशानगर निवासी मेघु ठाकुर की गुरुवार को असामयिक निधन से सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में स्वर्गीय ठाकुर के आवास पर शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में संघ के नेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेघु ठाकुर का निधन अचानक हो गया। वे हमेशा एक कुशल कार्यकर्ता की तरह नाई संघ की सेवा की। नाई संघ को उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। संयोजक समाजसेवी राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर जी स्वच्छ छवि के कर्मठ,सक्रिय और निर्भीक कार्यकर्ता थे।
इस मौके पर मकसूदन शर्मा, श्री जगदीश शर्मा, श्री सुधीर कुमार शर्मा, राज ठाकुर,श्री बबलू शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, श्री विष्णु देव ठाकुर, श्री मिथिलेश कुमार शर्मा ,श्री जनार्दन ठाकुर, मंटू शर्मा, राजेश शर्मा राकेश कुमार शर्मा,बबली ठाकुर, प्रोफेसर अजीत कुमार मिश्रा परविंद्र शर्मा ,श्री सुरेंद्र प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे।