• November 20, 2025 5:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रचार का शोर थमा, फोर्स की सुरक्षा में मंगलवार को वोटिंग…

ByReporter Pranay Raj

Nov 1, 2020

सिटी डेस्क – 7903537887 

विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर रविवार की शाम 5 बजे थम गया। भयमुक्त और पारदर्शी चुनाव कराने की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी पूर कर ली है। पारा मिलिट्री फोर्स की सुरक्षा में नागरिक मंगलवार को वोटिंग करेंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर अर्द्ध सैनिक बल त्वरित कार्रवाई करेंगे। 300 बूथों पर ब्रॉडकास्टिंग तो 285 बूथों पर वीडियोग्राफी की जाएगी। रविवार को समाहरणालय में में प्रेस वार्ता के दौरान डीएम योगेन्द्र सिंह व एसपी नीलेश कुमार ने कहा कि भयमुक्त चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है।
45 बूथ नक्सल प्रभावित
सातों विधानसभा कुल 3168 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 45 बूथ नक्सल प्रभावित हैं। सबसे अधिक इस्लामपुर में 21 बूथ हैं। बावजूद सभी बूथों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
हर बूथ पर अर्द्धसैनिक बल व जिला पुलिस के अलावा एक-एक की संख्या में पीओ, पी वन, पी टू और पी थ्री मौजूद रहेंगे। कुल मिलाकर बूथों पर 13,939 कर्मी लगेंगे। इसमें 1452 महिला कर्मी भी शामिल हैं। जिलेभर में कुल 29 मतदान केन्द्र को मॉडल केन्द्र बनाया गया है।
जिले में कुल 21,70,709 वोटर हैं। इसमें 11 लाख 46 हजार 700 पुरुष मतदाता हैं। इन मतदाताओं में 16 हजार 842 दिव्यांग मतदाता हैं। जिले के 215 बूथों पर महिला मतदान कर्मियों को लगाया जाएगा। किसी भी तरह के गड़बड़ी पर त्वरित कार्रवाई होगी।