• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लॉकडाउन: दूल्हन की नहीं हुई विदाई, 46 दिनों से फंसे बारातियों का पेट भरना मुश्किल

ByReporter Pranay Raj

May 11, 2020

सिटी रिपोर्टर – 7079013889 

लॉकडाउन के कारण शादी के 46 दिन बाद भी दूल्हन की विदाई नहीं हो सकी है। दुल्हे के साथ 5 बाराती भी फंसे हैं। वधू पक्ष के लिए बारातियों का पेट भरना मुश्किल हो रहा है। मामला थरथरी थाना क्षेत्र के पुरन्दर बिगहा गांव का है। यूपी के मैनपुरी स्थित भनऊ गांव से बारात आई थी। लॉकडाउन में फंसे बाराती यूपी और बिहार के सीएम से वापस जाने की गुहार लगा रहे हैं। वधू पक्ष के पास अब बारातियों को खिलाने के लिए रुपए नहीं बचा है। किसी तरह 46 दिनों तक बारातियों को खाना दिया गया।
बारातियों ने बताया कि यहां आने के दौरान ही लॉकडाउन लागू हो गया था। किसी तरह वे लोग थरथरी पहुचें । वर-वधू की शादी के बाद से वे लोग फंसे हैं। वधू पक्ष किसी तरह उनलोगों को खाना उपलब्ध करा रहे थे। अब उनके पास अनाज नहीं है। इस कारण उनलोगों का पेट भरना मुश्किल हो गया है। बिहार और यूपी सरकार से वे लोग वापस भेजने की गुहार लगा रहे हैं। ग्रामीणों के साथ पंचायत के मुखिया राजदेव प्रसाद ने वधू पक्ष को कुछ आर्थिक सहयोग किया था। जिससे 46 दिनों तक उन्हें खाना मिलता रहा।