राहुल रंजन उर्फ डुग्गी की रिपोर्ट –
शहर के कई मोहल्लोंं में अवैध पटाखों का भंडारण का काम जारी है। यह हाल तब है जब सालों पहले यहां अवैध फक्ट्री में विस्फोट के बाद दर्जन भर लोगों की जान जा चुकी है। यही नहीं, दर्जनों स्थान पर बड़े पैमाने पर अवैध पटाखा का की बिक्री की जाती है।
जिला प्रशासन ने बिहार थाना क्षेत्र के नेकु मियां फाटक मार्केट में पटाखों से भरे एक गोदाम को सील कर दिया है। गोदाम में रखे पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में गोदाम में बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण किए जाने की बात सामने आई है।
बिहार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण किया गया था। अनुमंडल पदाधिकारी किसलय श्रीवास्तव की निगरानी में रविवार को अंचलाधिकारी ने गोदाम को सील कर दिया। गोदाम ओमप्रकाश प्रसाद का बताया जा रहा है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

