राहुल रंजन की रिपोर्ट
एसपी हृदय कांत के पदभार ग्रहण करने के बाद से जिले में ड्रग्स तस्करों पर कार्रवाई तेज कर दी गई है। हर दिन तस्कर नशीले पदार्थ के साथ पकड़े जा रहे हैं। सारे थाना पुलिस ने मंगलवार को जिराईन मोड़ के पास छापेमारी कर 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया तस्कर सारे थाना क्षेत्र के फग्गू बिगहा गांव निवासी स्व. नौरंगी यादव का पुत्र बिरजु यादव है।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक तस्कर नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है। जिसके बाद सीओ को अवगत कराकर टीम गठित कर छापेमारी की गई। तस्कर के पास से 25 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ के आधार पर अग्रतर कार्रवाई जारी है।

