राज की रिपोर्ट
लहेरी थाना के सामने स्थित भरावपर का फ्लाईओवर रविवार को एक 14 वर्षीय किशोरी की चीख से गूंज उठा। घरेलू तनाव और लगातार लग रहे झूठे आरोपों से आहत होकर फलक नाज ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। हादसे में उसके दोनों पैर और एक हाथ टूट गया है। जख्मी किशोरी पक्की तालाब मोहल्ला निवासी मो. रियाज की बेटी है। थानाध्यक्ष ने उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
अस्पताल में इलाज के दौरान दर्द से कराहती फलक ने बताया कि वह मानसिक तनाव में थी। उसका आरोप है कि उसकी बड़ी बहन फरहीन परवीन ने उस पर “गलत और करने के आरोप लगाई थी। किशोरी का कहना है कि लगातार ताने से वह टूट गई थी। इसी वजह से उसने जान देने का कदम उठाया।
लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

