राज – 9334160742
पैतृक घर के दरबान सीताराम के श्राद्धकर्म में पुत्र संग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल्याण बिगहा पहुंचे। दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सीएम गमगीन हो गएं। बचपन की यादें उनकी ताजा हो गई। सीताराम उनके पैतृक घर के दरबान ही नहीं, सीएम के साथ खेले भी थी।
25 दिसंबर को बुजुर्ग सीताराम का निधन हो गया था। 1 जनवरी नीतीश कुमार मां परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर पुत्र निशांत के साथ पैतृक गांव आए थे। तब वे सीताराम के घर नहीं गए थे। वे सीताराम के परिवार से श्राद्धकर्म में आने की बात कहे थे।
सड़क मार्ग से सीएम का काफिला सीधे सीताराम के आवास के पास पहुंचा। सीएम दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके परिजनों से बातचीत करते हुए उन्हें धैर्य बंधाया। इसके बाद सीएम अपने पैतृक घर गए। इसके बाद सीएम का काफिला पटना के लिए रवाना हो गया।

