राज – 9334160742
राजगीर थाना इलाके में मंगलवार को बदमाश ने खुद को पुलिस बताकर प्रेमी जोड़े से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश जेठियन निवासी पवन कुमार है। उसके पास से लूटी बाइक, तीन मोबाइल, 33930 रुपया बरामद हुआ।
डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि खुदागंज के बरदाहा गांव निवासी राजू कुमार एक युवती के साथ राजगीर घूमने आए थे। जहां बदमाश ने खुद को पुलिस बताते हुए उनसे लूटपाट किया। तकनीक का इस्तेमाल कर बदमाश को नारदीगंज से गिरफ्तार कर लिया गया।
छापेमारी टीम में राजगीर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमण कुमार, दारोगा नेहा कुमारी, देवकांत कुमार, जमादार अमित कुमार समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।

