• November 20, 2025 5:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – देश में बज रहा बिहार के विकास का डंका-श्रवण

ByReporter Pranay Raj

Jul 29, 2025

राज – 9334160742

बिहारशरीफ प्रखंड के उमेदनगर गांव में मुख्यमंत्री श्रेत्र विकास योजना के तहत मंगलवार को मंत्री श्रवण कुमार ने पीसीसी ढलाई कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे विकास कार्यों का डंका पूरे देख में बज रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार, विकास के मामले में अग्रणी राज्यों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि बिहार में चल रही योजनाओं का अनुकरण दूसरे प्रदेशों में भी हो रहा है। राज्य सरकार बिहार को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, एक परिवार खुद को आगे बढ़ाने के लिए जोड़-तोड़ कर रहा है। 20 साल पहले के बिहार और आज के बिहार में फर्क साफ दिख रहा है। राज्य में कानून का शासन है। बेटियां निर्भिक होकर स्कूल व दफ्तर जा रही है। बिहार के तीन करोड़ परिवार आज खुशहाल हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास ही लोकतंत्र का मूल उद्देश्य है। मुख्यमंत्री इसी उद्देश्य को पूरा कर रहे हैं। मौके पर संजय कुशवाहा, डॉ. धनंजय कुमार देव, जीतन चौहान, युगल किशोर मुखिया, सकलदीप प्रसाद, संजय प्रसाद कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, शिवचरण कुशवाहा, सुनील रविदास, रजनीश ठाकुर, मुन्ना पासवान, अरुण कुमार, गुलशन कुशवाहा आदि मौजूद थे।