• November 20, 2025 5:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ऑडियो क्लिप से लाश गिराने की योजना का खुलासा, 5 गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jul 28, 2025

राज – 9334160742

पुलिस की विशेष टीम ने वायरल ऑडियो क्लिप से लाश गिराने की योजना का खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरियक निवासी गोरे लाल के पुत्र नीतीश के हत्या की योजना बनाई गई थी। लाश गिराने की योजना मुखिया पति बाले यादव की हत्या के प्रतिशोध में बनी थी।

गिरफ्तार आरोपितों में मुन्नी यादव का पुत्र संजीत कुमार, विलाश यादव का पुत्र लोकेश कुमार, स्व. मिश्री गोप का पुत्र अजय कुमार शामिल है। दो आरोपित नाबालिग है। जिसे निरुद्ध किया गया। आरोपितों के घर से एक कट्‌टा, एक मैगजीन, 35 कारतूस और पांच मोबाइल बरामद हुआ।

डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ऑडियो क्लिप मिलने के बाद कार्रवाइ के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। ऑडियो में एक नाबालिग और अजय कुमार का व्हाइस रिकॉर्ड था। जिसमें नीतीश के हत्या की योजना बनाई गई थी। टीम ने तीन बालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर दो किशोरों को निरुद्ध किया। छापेमारी के दौरान मुन्नी यादव फरार होने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपितों पर केस दर्ज कर, उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

छापेमारी टीम में राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार सिंह, गिरियक थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान, कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी, पावापुरी थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह, दारोगा राहुल कुमार, प्रशिक्षु दारोगा राहुल कुमार, जमादार विभाकर चौधरी, राजेश कुमार, रोशन कुमार, निशंत भूषण ज्ञानेंदू समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।