राजगीर से आस्था की बस खुलेगी। बस वैष्णो देवी समेत अन्य धामों की दर्शन कराएगी। बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को विशेष सुविधओं के साथर छूट दी जा रही है। उन्हें घर से लाने और पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
राजगीर टूर एंड ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए 17 दिनों का विशेष यात्रा पैकेज लॉन्च किया है। श्रद्धालुओं को AC बस से वैष्णो देवी, हरिद्वार, अयोध्या, अमृतसर, मथुरा, वृंदावन समेत कई प्रमुख धामों की यात्रा कराई जाएगी। बहुत ही कम कीमत में यह यात्रा कराई जाएगी । यात्रा की शुरुआत 25 अगस्त को सुबह 10 बजे राजगीर बस स्टैंड से होगी।
कंपनी के संचालक भोला उर्फ संजय कुमार के अनुसार, यात्रियों के लिए हर स्तर पर सुविधा सुनिश्चित की गई है। यात्रा के दौरान खाने-पीने की समस्या न हो, इसके लिए बस के साथ एक चलंत किचन रहेगा, जिसमें दिनभर का भोजन तैयार किया जाएगा। नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना पैकेज में शामिल है। रात्रि विश्राम के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए धर्मशालाओं में अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
इन प्रमुख स्थलों का होगा दर्शन
यात्रा में बनारस, विंध्याचल, प्रयागराज, चित्रकूट, आगरा, मथुरा, वृंदावन, गोकुल, अक्षरधाम (दिल्ली), कुरुक्षेत्र, अमृतसर (स्वर्ण मंदिर), बाघा बॉर्डर, कटरा स्थित वैष्णो देवी, ऋषिकेश, हरिद्वार और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है।
बुजुर्गों और विधवाओं को विशेष छूट
60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को 2,000 रुपये की छूट,विधवा महिलाओं को भी 2,000 रुपये की छूट,अत्यंत जरूरतमंद महिला यात्रियों को किराए में 50% तक की छूट दी जाएगी
संचालक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी
संचालक ने बताया कि वे स्वयं हर यात्रा में यात्रियों के साथ रहते हैं और उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं। बुकिंग के इच्छुक व्यक्ति 9801741827 या 6203979707 पर संपर्क कर सकते हैं।

