राज – 9334160742
बिहार थाना क्षेत्र के उपरौरा गांव के गोइठवा नदी में नहाने के दौरान डूबकर किशोर की मौत हो गई। मृतक सुनिल रावत का 14 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार है। परिजनों ने बताया कि किशोर दोस्तों संग नदी में नहा रहा था। उसी दौरान गहराई में चले जाने से वह डूब गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
इसी तरह दीपनगर थाना अंतर्गत कल्याणपुर गांव के गोइठवा नदी में मंगलवार काे डूबकर किशोर की मौत हो गई। मृतक ईश्वर पासवान का 14 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
उधर, सरमेरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर डुमरा गांव में मंगलवार को पानी भरे पईन में डूबकर दो बच्चियों की मौत हो गई। मृतका मिथुन मांझी की 4 साल की बेटी सोनम कुमारी और अशोक मांझी की 6 साल की पुत्री बनती कुमारी है। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। दोनों बच्चियों की पानी भरे पईन में डूबकर मौत हुई।
वहीं, सारे थाना क्षेत्र के ओंदा गांव से दो दिनों से एक युवक लापता था। मंगलवार को उसकी लाश रेल खंड किनारे से मिली। मृतक के शरीर पर जलने का निशान था। जिससे परिजन ठनका से मौत का अंदेशा जता रहे हैं। मृतक उदय पासवान का 18 साल का पुत्र अंकित कुमार है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजन ठनका से मौत का अंदेशा जता रहे हैं।

