• November 20, 2025 5:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – कुंदन कुमार बनें नालंदा डीएम, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

May 31, 2025

राज – 9334160742 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी कुंदन कुमार को नालंदा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। कुंदन कुमार पूर्व में नालंदा में डीडीसी के पद पर कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास की लंबी लकीर खींची थीं। उनके डीएम बनने से जिले में चर्चा हो रही है कि अब विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। कुंदन कुमार पूर्णिया डीएम के पद पर कार्यरत थे। जहां उन्होंने आपदा प्रबंधन, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। उनके कार्यकाल में पूर्णिया में कई पंचायतों को डिजिटल बनाया गया और स्थानीय स्तर पर शासन को पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने के लिए ‘लोक संवाद’ कार्यक्रम की शुरुआत की।

2015 से 2017 तक नालंदा में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास, मनरेगा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और स्वच्छता अभियान को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके जांता सत्तू योजना की खूब सराहना हुई थी। जांता सत्तू से महिलाओं को रोजगार मिला था। अमेजन पर जांता सत्तू की बिक्री होती थी। उनके जाने के बाद जांता सत्तू बंद हो गया।

नालंदा में उनकी वापसी को स्थानीय प्रशासन के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। पूर्व जिलाधिकारी शशांक शुभंकर का स्थानांतरण गया जिले के जिलाधिकारी के रूप में किया गया है।