राज – 9334160742
पावापुरी थाना अंतर्गत चोरसुआ गांव में शुक्रवार की रात दो पक्षोंे की भिड़्ंत हो गई। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते हुए रोड़ेबाजी कर रहे थे। जिससे कई लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के जख्मी को इलाज के लिए विम्स पहुंचाया। दोनों पक्ष के जख्मी के फर्द बयान पर पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की। जिसके बाद दोनों पक्ष के 9 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में चोरसुआ पंचायत के मुखिया चंदन कुमार भी शामिल हैं। मुखिया चुनाव की रंजिश व वर्चस्व विवाद में घटना की चर्चा है।
मुखिया प्रत्याशी रहे आरोपित विजय कुमार ने बताया कि वर्तमान मुखिया सरकारी योजनाओं में धांधली कर रहा था। वह ग्रामीणों पर शिकायत करने का आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित करते हुए उनके साथ मारपीट करता था। जिसके विरोध करने पर मुखिया व उसके सहयोगियों ने मारपीट किया। इसी तरह दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया।
थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें 11 को आरोपित किया गया है। दोनों पक्ष से 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में मुखिया भी शामिल है।

