राज – 9334160742
सिलाव थाना क्षेत्र के भुई गांव में वरमाला के दौरान दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई। दरअसल, जयमाला के समय दुल्हन थाली में मिठाई लिए थी। उसी दौरान दूल्हा दोनों हाथों से मिठाई खाने लगा। जिससे उसके मानसिक रोगी होने का पता चला।
तब वधू व उसके परिजनों ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए शादी से इंकार कर दिया। दिए गए उपहारों को लौटाने के लिए परिवार ने बारातियों को बंधक बना लिया। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा रुका। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह कराया गया। फिर बिन दुल्हन के बारात लौट गई।
ग्रामीणों ने बताया कि नूरसराय के बाराखुर्द गांव से बारात आई थी। बारातियों का स्वागत किया गया। नाचते-गाते बाराती दुल्हन के घर पहुंची। जहां जयमाला की रस्म शुरू हुई। दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे का मुंह मीठा कराने की कोशिश की, वह अजीब हरकत करने लगा। दोनों हाथों रसगुल्ला खाने लगा। उसकी हरकत से उसके मानसिक रोगी होने का खुलासा हुआ। फिर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। परिजन लड़का बदलने का आरोप लगा रहे थे। उपहारों को लौटाने के लिए ग्रामीणों ने बारातियों को बंधक बना लिया। थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह कर लिया। बिन शादी किए दूल्हा बारातियों संग लौट गया।

