• August 31, 2026 10:48 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दुर्घटना में इंजीनियर की मौत, भाई के तिलक में आ रहे थे…

ByReporter Pranay Raj

Apr 30, 2025

राज – 9334160742 

बिंद थाना क्षेत्र के अलीपुर मोड़ के पास मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दो सवार जख्मी हो गया। मृतक नूरसराय थाना क्षेत्र के चंडासी गावं निवासी किशोर प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार थे।

धर्मवीर इंजीनियर थे। पढ़ाने का शौक रहने के कारण वह इंजीनियर की नौकरी छोड़कर मोकामा में रहकर निजी स्कूल चलाते थे। चचेरे भाई के तिलक में शामिल होने वह बाइक से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

धर्मवीर मोकामा के सकियागढ़ में रहकर निजी स्कूल चलाते थे। उनके चचेरे भाई की शादी थी। तिलक समारोह में शामिल होने वर बाइक से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान बिंद थाना इलाके मेंे अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। जबकि, दो सवार सरमेरा निवासी पिंटू कुमार और दिल्ली के दयालपुर निवासी सुनील यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बिंद थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।