• August 31, 2026 11:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – चार सालों से कर रहा था युवती का यौन शोषण, जाने कैसे धराया…

ByReporter Pranay Raj

Apr 25, 2025

राज – 9334160742 

महिला थाना पुलिस ने यौन शोषण के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित अस्थावां थाना क्षेत्र के गोठिया गांव निवासी स्व. बाल्मिकी प्रसाद का पुत्र रवि राज है।

महिला थानाध्यक्ष उषा सिन्हा ने बताया कि युवती गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक शादी का झांसा दे, चार सालों से यौन शोषण कर रहा था। शादी का दबाव बनाने पर युवक मुकर गया। दोनों साथ में पढ़ाई करते थे। उसी दौरान उनकी आपस में जान पहचान हुई थी। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।