• October 16, 2026 11:17 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कातिल पत्नी गिरफ्तार, जाने कैसे कराई प्रेमी से पति की हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Apr 23, 2025

राज – 9334160742 

राजगीर थाना पुलिस ने हत्याकांड की जांच में चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। वारदात को अंजाम मृतक की पत्नी के इशारे पर उसके प्रेमी व अन्य सहयोगियों ने दिया था। पुलिस ने पत्नी संध्या देवी को गिरफ्तार कर लिया। उसके प्रेमी व सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। मृतक महादेवपुर गांव निवासी राजीव उर्फ नागा सिंह थे। वारदात के बाद महिला ने आठ लोगों को आरोपित कर पति के हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हत्या के बाद आरोपितों ने शव को दफन कर दिया था। आवारा कुत्ता के नोंचने पर वारदात का पता चला था। इस दौरान पड़ोसियों द्वारा पूछने पर पत्नी कहती थी कि पति कुंभ मेला गए हैं।

डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 29 जनवरी पुलिस ने शव बरामद किया था। शव की पहचान राजीव उर्फ नागा सिंह के रूप में की। पत्नी ने केस कराया था। तकनीकी जांच से पता चला कि पति की हत्या के बाद पत्नी लगातार दीपक उर्फ छोटू से मोबाइल पर बात कर रही थी। जिससे पुलिस को महिला पर संदेह हुआ। इसके बाद पत्नी घर में ताला लगाकर फरार हो गई। उसकी तलाश कर पूछताछ की गई तो वह हत्या के रहस्य से पर्दा उठाई।

बताया कि शराबी पति अक्सर मारपीट करता था। इस कारण दीपक और नीतीश से कहकर उसकी हत्या करा दी।
दीपक, नागा को अपने घर बुलाकर खिलाया-पिलाया था। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को गाड़ दिया। फरार आराेपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। छापेमारी में थानाध्यक्ष रमण कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।