• November 20, 2025 5:18 am

Har Khabar Har Samay

 न्यूज नालंदा : पर्यटकों के लिए जरूरी खबर: राजगीर जू और नेचर सफारी के खुलने-बंद होने का समय बदला

ByReporter Pranay Raj

Apr 22, 2025

राज – 9334160742 

बढ़ती गर्मी और तापमान में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए वन विभाग ने राजगीर आने वाले पर्यटकों के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब जू सफारी और नेचर सफारी में पर्यटकों की एंट्री सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही होगी।

इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था 24 अप्रैल से लागू होगी। इससे पहले पर्यटकों को सुबह 8 बजे से प्रवेश की अनुमति थी, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए इसे दो घंटे पहले कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों राजगीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है, जिससे न केवल वन्य प्राणियों पर असर पड़ रहा है, बल्कि पर्यटकों की सेहत पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।