• June 18, 2025 10:35 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरी पर नकेल नहीं: घर से दस लाख की चोरी, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 22, 2025

राज – 9334160742 

जिले में चोरी की घटना पर नकेल कसता नहीं दिख रहा है। ताजा घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव में हुई। जहां बदमाशों ने सोमवार की रात घर की कुंडी तोड़कर 1.45 लाख नगदी व सोने-चांदी के जेवरों की चोरी कर ली। जिसकी अनुमानित कीमत दस लाख बताई जा रही है। घटना संतोष प्रसाद के घर में हुई। उनकी पत्नी अंजू देवी ने घटना की प्राथमिकी का आवेदन थाना में दिया है।

अंजू देवी ने बताया कि उनके पति हार्वेस्टर चलाते हैं। अक्सर काम के कारण घर से बाहर रहते हैं। 21 अप्रैल को वह बच्चों के साथ मायके गई थीं। जब वापस लौटीं तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा था। चोरों ने बक्सा और अटैची तोड़कर 1.45 लाख नगदी, सोने-चांदी के जेवर की चोरी कर ली थी। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत दस लाख से अधिक है।

महिला पुलिस से चोरी गई संपत्ति बरामद करने की गुहार लगा रही हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।