• June 17, 2025 7:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीएम कार्यालय के रिटायर्ड कर्मी के घर में हो गई चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Apr 20, 2025

राज – 9334160742 

सोहसराय थाना अंतर्गत मगधन कॉलनी में सक्रिय बदमाशों ने डीएम कार्यालय के रिटायर्ड स्टेनो के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया। कर्मी दिनेश कुमार सिन्हा परिवार के साथ अपना इलाज कराने पटना गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। बदमशाों ने नगदी व कीमती सामानों पर हाथ साफ किया। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है।

रिटायर्ड कर्मी ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य उनके इलाज के लिए पटना में रह रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया। बदमाश तीस हजार नगदी, सोने-चांदी का जेवर व अन्य सामान ले गया। जिसकी कीमत एक लाख से अधिक थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच को गई थी। केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।