• November 20, 2025 3:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहरी इलाके में घेराबंदी कर धराया टॉप टेन सूची का कुख्यात बदमाश…

ByReporter Pranay Raj

Apr 19, 2025

राज – 9334160742 

बिहार थाना पुलिस ने गढ़पर मोहल्ला में छापेमारी कर टॉप टेन सूची के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर नगर थाना में 9 केस दर्ज था। कई केसों में वह फरार चल रहा था। पकड़ा गया आरोपित गढ़पर निवासी पप्पू यादव का पुत्र अमन कुमार उर्फ अमन डॉन है।

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि थाना के टॉप टेन सूची का बदमाश गढ़पर स्थित अपने नए मकान में छिपा है। जिसके बाद शनिकार को सुरक्षा बलों के साथ वह मौके पर पहुंचे। मकान की घेराबंदी कर पुलिस छापेमारी कर रही थी। तब बदमाश फरार होने लगा। जिसे सुरक्षा बलों ने खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर 9 केस दर्ज है। कई कांडों में वह फरार चल रहा था।