• November 20, 2025 5:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गर्भवती की हत्या कर शव अस्पताल में छोड़ा, एक गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jan 31, 2025

राज – 9334160742 

हिलसा थाना क्षेत्र के मई गांव में ससुराल वालों ने बाइक के लिए गर्भवती बहू की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद परिवार शव को अनुमंडलीय अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। मृतका प्रेमरंजन पासवान की पत्नी चमेली देवी थीं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका दो माह की गर्भवती बताई जा रही है।

भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि 8 माह पहले बहन की शादी हुई थी। ससुराली परिवार बाइक की मांग कर रहा था। गरीबी के कारण उनकी मांग पूरी नहीं कर सके। रात में आरोपियों ने गला दबाकर बहन की हत्या कर दी। ग्रामीणों से मायके के परिवार को घटना की जानकारी मिली। ग्रामीणों में चर्चा है कि मोबाइल पर पति से कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दी है।

थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस अस्पताल से शराब बरामद की। पिता ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया।