• November 20, 2025 5:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पढ़ाई करने स्कूल गए बच्चे की गुरुजी की लापरवाही ने ले ली जान, आक्रोश…

ByReporter Pranay Raj

Jan 3, 2025

राजा – 9334160742 

थरथरी थाना क्षेत्र के अस्ता गांव के मिडिल स्कूल के गुरुजी की लापरवाही से 8वीं कक्षा के छात्र की जान चली गई। घटना के बाद परिजन व ग्रामीणों में शिक्षक के प्रति खासा रोष देखा जा रहा है। मृतक अस्ता गांव निवासी प्रमोद कुमार का 13 साल का पुत्र मोहित कुमार है।

परिवार ने बताया कि बच्चा पढ़ाई करने स्कूल गया था। जहां से उसे एक शिक्षक बांस की छड़ी लाने भेज दिया। बच्चा, बांस पर चढ़कर छड़ी तोड़ रहा था। उसी दौरान समीप से गुजरे विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आकर बच्चा करंट से झुलस गया। जिसके बाद ग्रामीण उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाएं। जहां से रेफर किए जाने के बाद बच्चे को सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शिक्षक की लापरवाही से बच्चे का जान जाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, अस्पताल में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी। एचएम संजय कुमार ने बताया कि स्कूल की चहारदीवारी टूटी है। बच्चा खुद स्कूल से निकला था। करंट लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत की सूचना मिली है। अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।