• September 1, 2026 12:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बच्ची से गैंगरेप, एक बदमाश है गोली मारने का आरोपित…

ByReporter Pranay Raj

Dec 1, 2024

राज – 9334160742 

जिले के तेल्हाड़ा थाना इलाके में शनिवार की देर शाम दो बदमाशों ने झोपड़ी में घुसकर 13 साल की बच्ची से बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। माता-पिता बाजार से लौटे तो बच्ची जख्मी हालत में मिली। जिसके बाद कुकृत्य का खुलासा हुआ।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। एसपी भारत सोनी घटनास्थल पर पहुंचे। वरीय अधिकारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया। पीड़िता के बयान पर केस दर्ज किया गया। जिसमें दो नाबालिग को आरोपित किया गया है।
पुलिस ने रविवार को पटना में कार्रवाई कर एक आरोपित को निरुद्ध कर लिया। दूसरा फरार आरोपित दबंग है। उस पर स्कूल में घुसकर प्राधानाध्यापक को गोली मारने का केस दर्ज है।
डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि एक आरोपित को निरुद्ध कर लिया गया। फरार की तलाश में टीम जुटी है।